फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब व लाहन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 30 बोतल शराब व 60 लीटर लाहण बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौंकी किठाना पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने उपरांत गांव गुलियाणा स्थित एक दुकान पर दबिश देकर संदिग्ध किठाना निवासी राजबीर को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 20.5 बोतल देसी व 1.5 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना सीवन पुलिस ने कक्हेड़ी निवासी मंगल सिंह के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध मंगल सिंह को काबू कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 60 लीटर लाहण व आठ बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें