फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांजा-पत्ती और अफीम के साथ दो आरोपी काबू

Sat, 04 Oct 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने दो मामलों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करके 2 किलो 830 ग्राम गांजा फूल-पत्ती और 524 ग्राम अफीम बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई नरेंद्र सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त के दौरान उरलाना घग्गर पुल पर मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि कच्ची पिसोल निवासी पवन कुमार पंजाब से अफीम लेकर उरलाना घग्गर पुल से कच्ची पिसोल की तरफ आ रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर बाइक सवार पवन को काबू कर लिया।

मौके पर ईटीओ कैथल कंचन पांडे की उपस्थिति में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 524 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर उसे एएसआई राजेश कुमार ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में, एएसआई जसमेर सिंह और महिला एचसी सुदेश की टीम दोपहर के समय जाट धर्मशाला कैथल के पास गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि कैथल निवासी सुनीता देवी गांजा फूल-पत्ती बेचने का कार्य कर रही है। पुलिस टीम ने सिरटा रोड गली नं 2 में दबिश देकर सुनीता को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 830 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। उसके खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर एएसआई अशोक कुमार ने उसे गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें