फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तार चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तार चोरी मामले में सीआईए-वन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेशकर पुलिस ने पूछताछ केे लिए दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यूएचबीवीएन एसडीओ कैथल की शिकायत के अनुसार गांव नैना में 33 केवी बिजली की लाइन लगाने का काम चल रहा था। 27 अप्रैल को वहां से 33 केवी लाइन के एसीएसआर कंडक्टर की 4500 मीटर तार चोरी हो गई थी। पूंडरी थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


मामले की जांच सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत की टीम ने करते हुए दिल्ली से नूरपुर जिला बिजनौर यूपी निवासी आरोपी उस्मान व टोकपुर जिला बिजनौर यूपी निवासी मोमन को काबू कर लिया। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुपुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले इस मामले में सीआईए-वन पुलिस दो अन्य आरोपियों को काबू करके वारदात में प्रयुक्त टाटा एस गाड़ी व चोरीशुदा 1025 किलो तार बरामद कर चुकी है। इन दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें