कैथल। गेहूं के कट्टे चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कलायत निवासी गांधी व प्यारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ढूंढवा निवासी सुरेंद्र की शिकायत के अनुसार 19 अप्रैल की रात उनके छह कट्टे गेहूं उद्दा राम फार्म से, छह कट्टे गेहूं अनाज मंडी कलायत से चोरी हो गए व टिका फार्म से चोरी कर रहे दो आरोपी चौकीदार के आवाज लगाने से बाइक पर मौके से फरार हो गए। थाना कलायत में मामला दर्ज कराया गया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व एक कट्टा गेहूं बरामद किया है। दोनों आरोपी जेल भेज दिए हैं। संवाद