कैथल/टोहाना (फतेहाबाद)। टोहाना शहर पुलिस ने बाइक चोरी करने के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि पहले मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान राजनगर निवासी बंटी के रूप में हुई है।
प्रभारी ने बताया कि शहर पुलिस ने दो अक्तूबर 2024 को गांव बुवान निवासी वकील कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह बाइक से ताऊ के लड़के सतबीर को टोहाना रेलवे स्टेशन से लेने गया था। जब वह रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे तो बाइक को रोककर शौच करने करने चला गया। इस दौरान दो युवक उसकी बाइक चोरी कर ले गए।
दूसरे मामले में पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में कैथल के जुनैदपुर निवासी खड़ग सिंह को गिरफ्तार किया है। शहर पुलिस ने 12 अक्तूबर 2024 को भूना रोड स्थित गिलांवाली ढाणी निवासी प्रवीन खान की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार नरवाना
रोड स्थित बिजलीघर के पास से चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी खड़क सिंह को गिरफ्तार
किया है। संवाद