फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jul 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। गांव भागल में स्थित एक दुकान का गल्ला तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में भागल पुलिस के एएसआई जसपाल की टीम ने आरोपी मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर हाल निवासी गांव भूसला निवासी गोपाल सिंह व भूसला निवासी विशाल को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव भागल निवासी हरदीप सिंह की शिकायत अनुसार भागल स्थित उसकी जूते व चप्पल की दुकान से 27 जुलाई को दिन में करीब एक बजे वह घर खाना खाने के लिए गया था। वापिस आकर देखा तो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी दुकान में रखे गल्ले का लॉक तोड़कर 11 हजार 500 रुपये की नकदी चोरी कर ली। जिस बारे में थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया था। दोनों आरोपियों का मंगलवार को न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें