कैथल। मोबाइल व नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खुराना रोड कैथल निवासी ओमप्रकाश की शिकायत के अनुसार 24 मार्च की रात हेरिटेज स्कूल कैथल के पास स्थित उसकी दुकान से अज्ञात युवक उसका मोबाइल फोन और 39660 रुपये छीनकर फरार हो गए थे। मामले में आरोपी सिरटा रोड कैथल निवासी लख्खी व संदीप उर्फ सिंडा को काबू कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों का पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद