फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद क्षेत्र के सौंगल में युवक हत्या करने के मामले में राजौंद थाना की पुलिस ने दो आरोपी काबू किए हैं। थाना राजौंद के प्रभारी एसएचओ एसआई राजकुमार ने बताया कि सौंगल निवासी रामनिवास उर्फ सन्नी व सचिन को गिरफ्तार किया गया है।

पाडला निवासी अंकुश ने शिकायत दी थी कि उसकी गांव के ही विजय, अमन, सावन व प्रिंस आदि के साथ दोस्ती थी। उसका एक दोस्त अमन अपने परिवार के साथ शिव कॉलोनी कैथल में किराये के मकान में रहता है। 14 मार्च को अमन ने उन्हें फोन करके कहा कि उसका मामा विनोद उनको सौंगल में बुला रहा है। वे सभी अमन के साथ उसके मामा विनोद ने उनको एक कमरे में बैठा दिया।
विज्ञापन


शाम को उन्हें झगड़ा होने की आशंका लगी तो वे कमरे से उठकर चलने लगे। इस पर अमन ने उनको रोक लिया। फिर 10 मिनट बाद कमरे में कई लोग आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इन लोगों में से सन्नी ने अपने हाथ में लिया हुआ रॉड प्रिंस के पीछे गर्दन पर मारा। इससे प्रिंस नीचे गिर गया। फिर रोहित व बिल्ला ने डंडे से हमला कर दिया।

उनके साथ लख्मी, अजय, काला व विजय भी थे। इस हमले में सिर पर लगी चोटों के कारण प्रिंस की मौत हो गई। बाद में शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपियों ने मारपीट बंद कर दी। वे तुरंत प्रिंस को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राजौंद थाने में मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी सन्नी व सचिन ने प्रिंस पर डंडे से वार किया था। दोनों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए गए। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें