कैथल। शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है, जिनके कब्जे से 23 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि थाना तितरम पुलिस टीम शेरू खेड़ी देवबन रोड पर खड़ी थी। जहां से शेरु खेड़ी की तरफ से पैदल आ रहे हरसौला निवासी कुलदीप को 12 बोतल देसी शराब सहित पकड़ लिया। एक अन्य मामले में थाना कलायत पुलिस ने गांव चौशाला मटौर रोड पर स्थित एक दुकान में दबिश देकर शराब बेच रहे चौशाला निवासी आरोपी धर्मबीर को 11 बोतल देसी शराब सहित काबू किया है।