कैथल। थाना शहर क्षेत्र से प्लॉट से गेट चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चंदाना रोड कैथल निवासी कर्मसिंह व सन्नी को काबू कर लिया। मॉडल टाउन कैथल निवासी सतीश की शिकायत के अनुसार चंदाना रोड पर उसने 1000 गज प्लॉट की चारदीवारी निकलवाकर गेट लगाया था। 28 अगस्त को गेट चोरी हो गया। मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। उधर, बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव खुराना निवासी गुरमीत को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव रसूलपुर निवासी प्रवीन कुमार की शिकायत के अनुसार दो अक्तूबर को नहर कॉलोनी कैथल के गेट नंबर एक के पास खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई थी। व्यापक पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद