कैथल। मटौर गांव में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी काबू किए। इस मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने जांच करते हुए बात्ता निवासी आरोपी राजेश उर्फ राजू और चौशाला निवासी गुरमीत को गिरफ्तार किया। डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि मटौर गांव निवासी प्रवीण ने पुलिस को शिकायत थी कि 20 जनवरी को बात्ता निवासी राजू की उसके पास कॉल आई और एक लाख रुपये मांगे। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। उसी रात उन्होंने उसके घर के आगे गोलियां चलाई जो दरवाजे पर लगी और गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। इस बारे थाना कलायत में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई एएसआई तरसेम की टीम को सौंपी। बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कट्टा व बाइक बरामद कर ली गई हैं। संवाद