फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नकदी छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Sep 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जिला कुरुक्षेत्र के गांव मोरथली निवासी संजीव व सागर के रूप में हुई, जिन्हें पिहोवा रोड चीका से पकड़ा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका निवासी राजपाल की शिकायत अनुसार 10 सितंबर को वह छोटी मंडी चीका में जाने के लिए गुहला चीका रोड पर वाहन के इंतजार में खड़ा था। स्कूटी पर आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने गाड़ी पर बैठा लिया। इशारा कर दूसरे युवक को भी पीछे बैठा लिया। दोनों ने उसे कैथल रोड चीका पर उतार दिया व उसकी जेब से 1100 रुपये छीनकर फरार हो गए। थाना चीका में यह मामला दर्ज कराया गया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान छीनी गई 1100 रुपये नकदी व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें