संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए थाना राजौंद पुलिस ने राजौंद बाइक एजेंसी से दो पल्सर बाइक चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीर बांगड़ा निवासी मनीष ने शिकायत दी थी कि उनकी राजौंद स्थित बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी से सात अप्रैल की रात अज्ञात एजेंसी का ताला तोड़कर दो पल्सर बाइक व 10 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। थाना राजौंद में यह केस दर्ज कराया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच थाना राजौंद पुलिस के एसआई मनबीर सिंह की टीम ने करते हुए जिला जींद के सफीदों निवासी आरोपी जतिन व गांव निडाना जिला जींद निवासी प्रवेश कुमार को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।