कैथल। पुलिस ने असलहा तस्करी के मामले में सप्लायर सहित दो आरोपियों को काबू किया है। उनके कब्जे से एक देसी कट्टा, तीन कारतूस व 750 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि चीका हैफेड गोदाम के पास से वार्ड नंबर छह निवासी रमनदीप उर्फ प्रिंस को असलहा सहित काबू किया है। थाना चीका में मामला दर्ज कर जांच की गई। आरोपी रमनदीप ने कबूल किया कि उसने यह असलहा पंजाब के पटियाला निवासी बीरभान से लिया था। इसके बाद पुलिस ने असलहा सप्लायर आरोपी बीरभान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से असलहा बेचकर मिले 750 रुपये बरामद किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।