कैथल। कबाड़ी की दुकान से नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भागल चौकी पुलिस ने भूंसला निवासी गोपाल और विशाल उर्फ हर्ष को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, भागल निवासी बारु राम ने शिकायत दी थी कि 28 जुलाई को दोपहर करीब 1 बजे वह चीका-पिहोवा रोड स्थित अपनी दुकान बंद कर खाना खाने घर गया था। लौटने पर दुकान का आधा शटर खुला मिला और गल्ले से 20 हजार रुपये गायब थे। इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपी किसी अन्य मामले में पहले से कैथल जेल में बंद थे। प्रोडक्शन वारंट पर उन्हें अदालत में पेश किया गया और पूछताछ के बाद दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद