कैथल। थाना राजौंद क्षेत्र के गांव नंदकरण माजरा में खेतों से ट्यूबवेल की केबल तार चोरी करने के मामले में टीम ने आरोपी गांव बधाना जिला जींद निवासी कृष्ण और गांव शाहपुर जिला जींद निवासी सुनील को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि गांव नंदकरण माजरा निवासी शमशेर सिंह की शिकायत अनुसार 29 सितंबर की रात को उसके खेत से ट्यूबवेल की केबल तार चोरी हो गई थी। जब उसने आसपास के खेतों में जानकारी जुटाई तो पता चला कि गांव के अन्य किसानों के ट्यूबवेलों से भी केबल तार चोरी हुई हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार सुमित, बलविंद्र, बलवंत, सुरेश, जगजीत, छतरपाल, शमशेर और रामनिवास के खेतों से भी केबल तार चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। शिकायत के आधार पर थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी और चोरीशुदा 122 फुट तार, 766 ग्राम ताम्बा तार और वारदात में प्रयुक्त अन्य औजार बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।