फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि मटौर निवासी मुनीष की शिकायत अनुसार उसकी गांव मटौर में बिजली की दुकान है। 13 मई को दोपहर के समय वह दुकान बंद करके घर चला गया था। जब उसने वापस अपनी दुकान पर आकर देखा तो उसकी दुकान से बैटरी चोरी हुई मिली। शिकायतकर्ता ने दोनों मटौर निवासी राममेहर व मोगर पर चोरी का शक जाहिर किया था। जिस पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। बैटरी चोरी करने के आरोपी मटौर निवासी कश्मीर उर्फ मोगर व राममेहर उर्फ कोबरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें