कैथल। मारपीट करके नकदी व फोन छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी रामथली निवासी मनीष व महादेव कॉलोनी कैथल निवासी निखिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिरटा रोड कैथल निवासी सोनू की शिकायत अनुसार 23 नवंबर को शाम के समय विश्वकर्मा चौक से वह अपने घर जा रहा था। जब वह इंप्लाइज कॉलोनी कैथल के पास पहुंचा तो एक ऑटो चालक ने कहा कि मैं आपको छोड़ दूंगा।
उसने मना किया तो ऑटो चालक उससे हाथापाई करने लगा। ऑटो चालक ने मौके पर उसके दो अन्य साथी बुला लिए व तीनों ने उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल व 2500 रुपये छीनकर फरार हो गए। इस बारे में थाना शहर में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी मनीष किसी अन्य मामले में कुरुक्षेत्र जेल में बंद था। जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे।
आरोपी का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। उससे पूछताछ उपरांत आरोपी निखिल को काबू किया। आरोपी निखिल से पूछताछ जारी है। संवाद