फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्यूबवेल लगने से वार्ड 12 के लोगों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। लंबे समय से खराब पड़े ट्यूबवेल संख्या 7 के कारण वार्ड 12 और इसके आसपास के क्षेत्रों में कई लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा था। वार्ड वासियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए गोशाला सेवा समिति ने अपनी जमीन पर नई ट्यूबवेल लगाने की अनुमति दी।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ 27 सितंबर को किया गया था। वार्ड पार्षद मनीष कामरा, संजय कंसल और विकास शर्मा ने साइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली ।
पार्षदों ने बताया कि इस ट्यूबवेल का कार्य पूर्ण होने के बाद वार्ड नंबर-12 सहित आसपास के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। पार्षदों ने कहा कि यह पहल जनता की भलाई के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इससे स्थानीय लोगों को स्वच्छ और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

उन्होंने गौशाला सेवा समिति के सामाजिक सहयोग की भी सराहना की और कहा कि उनके समर्थन और जमीन उपलब्ध करवाने के कारण यह परियोजना संभव हो पाई है।
वार्डवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि नई ट्यूबवेल के शुरू होने के बाद लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। इस अवसर पर उनके साथ कुणाल सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें