कैथल। गाड़ी में अवैध 360 बोतल देसी शराब छोडक़र फरार हुए आरोपी गांव मूंदड़ी निवासी संजीव कुमार व धौंस निवासी विक्रम सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया। 28 मई की रात थाना पूंडरी पुलिस ने नैना धौंस वाली सड़क पर नाका लगाकर गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी को चालू छोड़कर दो व्यक्ति भाग गए थे। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं। संवाद