फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार मामलों में दो भगोड़े आरोपी काबू

Sat, 28 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने अलग-अलग चार मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके नाम सचिन कुमार निवासी पेहवा (कुरुक्षेत्र) और प्रदीप कुमार निवासी कुराड़ हैं।

थाना सिविल लाइन के एएसआई तेगसिंह की टीम ने पेहवा (कुरुक्षेत्र) निवासी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि सचिन पर 1 अप्रैल 2021 को कोर्ट कॉम्प्लेक्स कैथल से बाइक चोरी करने का आरोप था। पहले भी आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन
विज्ञापन


जमानत मिलने के बाद वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया। न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना के आरोप में 16 जुलाई 2025 को उसे पीओ घोषित किया था।

एक अन्य मामले में पीओ पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में एसआई सतीश कुमार और एएसआई राजकुमार की टीम ने गांव कुराड़ निवासी प्रदीप कुमार को नरवाना से गिरफ्तार किया। प्रदीप अलग-अलग तीन मामलों में फरार था।

पहले मामले में 2018 में भगत सिंह चौक, कैथल के पास स्थित दुकान से मोबाइल चोरी का आरोप था।

दूसरे मामले में 2018 के दौरान फ्रेंड्स कालोनी, कैथल में एक दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, एलईडी और 43 हजार रुपये नगद चोरी करने का मामला दर्ज था। दोनों मामलों में आरोपी ने जमानत मिलने के बाद न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर 20 जनवरी 2026 और 7 मार्च 2026 को पीओ घोषित किया गया।
विज्ञापन


तीसरे मामले में 2019 के दौरान न्यायालय में हाजिर न होने की शिकायत पर 5 मार्च 2025 को पीओ घोषित किया गया था। प्रदीप कुमार पर जिला कैथल के अतिरिक्त कुरुक्षेत्र, फतेहबाद, रोहतक और सिरसा में चोरी के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें