फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अलग-अलग दो भगोड़े आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पीओ पकड़ो स्टाफ ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण के अनुसार एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई महा सिंह की टीम ने गांव प्यौदा निवासी कृष्ण को काबू किया। आरोपी को पहले 16 जनवरी 2020 को हनुमान वाटिका के पास से 4.68 ग्राम हेरोइन, सिरिंज, लाइटर, मोबाइल व नकदी सहित पकड़ा गया था, जिसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज है। जमानत पर आने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ, जिस पर 6 नवंबर 2025 को उसे पीओ घोषित किया गया था। एक अन्य कार्रवाई में एएसआई राजकुमार की टीम ने पट्टी कौथ निवासी देवी प्रशन को गिरफ्तार किया। आरोपी को चेक बाउंस मामले में अदालत ने 8 अप्रैल 2026 को पीओ घोषित किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें