फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज भंडारण के लिए बीस लोगों को टंकियां दीं

Tue, 04 Mar 2014 12:33 AM IST
राजौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव नरवलगढ़ में सोमवार को रात्रि प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा 20 लाभार्थियों को अनाज भंडारण के लिए टंकियां बांटी गईं। वहीं पांच किसानों को हेल्थ कार्ड बांटे गए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पांच डुप्लीकेट राशन कार्ड जारी किए गए तथा चार व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड में दर्ज किए गए। तीन नाम राशन कार्ड से हटाए गए। चीका स्थित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र द्वारा 60 व्यक्तियों को नशा से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा 329 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा दवाएं दी गईं, 43 व्यक्तियों के टेस्ट किए गए। विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के लिए 70 व्यक्तियों की आयु की जांच भी की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के 25 आवेदन प्राप्त किए गए।  कल्याण विभाग द्वारा विवाह शगुन योजना के तहत पांच आवेदन प्राप्त किए गए। केंद्र सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही स्वावलंबन योजना के तहत 20 व्यक्तियों के पेंशन फार्म भी भरवाए। जिला अग्रणी बैंक द्वारा 91 व्यक्तियों को बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

पशुपालन विभाग द्वारा 72 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 30 व्यक्तियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 20 विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


छात्राओं को सम्मानित किया
शाम के समय डीसी एनके सोलंकी ने शिविरों एवं प्रदर्र्शनियों का अवलोकन किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की शिक्षा पर भी विशेष बल दें। डीसी ने राष्ट्रीय स्तर की किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में जाखौली गांव स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 11वीं कक्षा की छात्राओं सोनिया एवं रितु को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस विद्यालय की जगदीप को भी उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया, जिसने इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया है।

भाईचारा बढ़ाने की अपील
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव ने ग्रामीणों से गांव में शांति बनाए रखे तथा भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की। एडीसी अरविंद मल्हान ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब परिवारों की मदद के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य इन परिवारों के जीवन स्तर को सुधारना है। एसडीएम नर हरिसिंह बांगड़ ने कहा कि किसान अपनी फसलों में वैज्ञानिकों की सिफारिश के आधार पर रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों का प्रयोग करें। इस अवसर पर परिवहन महाप्रबंधक रामकुमार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सैनी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजेश कौथ, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सूरजभान, पंचायतीराज विभाग केे कार्यकारी अभियंता आरके गोयल, जिला कल्याण अधिकारी, सरपंच रामबीर सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें