फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को लूटने का प्रयास, सिर पर मारी बोतल

Fri, 06 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू करनाल रोड पर वीरवार रात तीन युवकों ने एक दुकानदार पर हमला कर उसे लूटने का प्रयास किया लेकिन लुटेरे दुकानदार की हिम्मत के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत में दुकानदार विकास गाबा ने बताया कि वीरवार रात वह दुकान बंद कर रहा था। तभी उसके पास तीन बदमाश आए। उन्होंने उसके साथ मारपीट कर पैसों का बैग छीनने का प्रयास किया। बैग में दो लाख रुपये थे। विकास ने हिम्मत दिखाई ओर बदमाशों से भिड़ गया। तभी दुकान के बाहर गाड़ी में बैठा आरोपी का एक साथी गाड़ी से शराब की बोतल लेकर आया।

विकास ने बताया कि उसने बोतल को उसके सिर पर दे मारा जिसके कारण वह जमीन पर गिर गया। तभी शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।

इस पर लुटेरे वहां से भाग खड़े हुए। लुटेरे मेज पर रखा लैपटॉप व मोबाइल उठाकर भाग गए। वे कार को भी मौके पर ही छोड़ गए जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल विकास गाबा को पड़ोसियों ने अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ स्नैचिंग का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें