फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चीका में हाईवे पर खड़े ट्रक राहगीरों के लिए खतरे का सबब

Tue, 09 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
08kht_35_चीका पटियाला स्टेट हाइवे पर खड़े ट्रक व हुड्डा सेक्टर 4 को जाने वाले रोड़ पर खड़े रेत - फोटो : 1
विज्ञापन
गुरमीत सीड़ा
विज्ञापन


गुहला-चीका। चीका-पटियाला स्टेट हाईवे और हुड्डा सेक्टर चार के मार्ग पर खड़े भारी ट्रक स्थानीय लोगों के लिए खतरे का सबब बन गए हैं। सड़क पर हमेशा जमा रहने वाले इन ट्रकों के कारण दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार लिखित शिकायतें दीं, लेकिन अधिकारी इन्हें हटाने की पहल नहीं कर रहे।

चीका-पटियाला स्टेट हाईवे शहर के बीचों-बीच से गुजरता है। इस मार्ग पर हमेशा वाहनों की भारी भीड़ रहती है। पुलिस थाना के पास हर समय सड़क के दोनों तरफ दर्जनों ट्रकों का कब्जा रहता है। ट्रक मालिकों ने न सिर्फ सड़क पर अवैध कब्जा कर रखा है, बल्कि टायर पेंचर, ट्रक रिपेयर और चाय की दुकानें भी खोल रखी हैं, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो गया है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर कम से कम चार बड़े स्कूल हैं। हर रोज दर्जनों बसें बच्चों को लेकर स्कूल जाती और आती हैं, लेकिन सड़क पर खड़े ट्रकों की वजह से ये बसें घंटों जाम में फंसी रहती हैं। इसी तरह, हुड्डा सेक्टर चार जाने वाले मुख्य रास्तों पर भी ट्रक चालकों ने अवैध कब्जा कर रखा है। दोनों मुख्य मार्गों पर हर समय ट्रकों का जमावड़ा रहता है।

ट्रक ड्राइवर और क्लीनर सड़क किनारे खड़े रहते हैं और कभी-कभी सार्वजनिक स्थानों पर शौच करने से महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। सेक्टर चार के निवासी अर्जुन ढिल्लो, राकेश गोयल, सचिन मल्होत्रा, विनोद कुमार और अशोक कुमार ने बताया कि रेत और बजरी से भरे ट्रकों की वजह से सड़कें ध्वस्त हो रही हैं और बहन-बेटियों के लिए मार्ग सुरक्षित नहीं है। साथ ही, कुछ मेकेनिकों ने सड़क किनारे अवैध खोखे रखकर कब्जा जमा रखा है। रात में ट्रक चालक और क्लीनर शराब का सेवन भी करते हैं। लोगों ने बताया कि ट्रकों को हटाने के लिए उन्होंने हर स्तर पर लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन अधिकारी अपनी जिम्मेदारी एक दूसरे पर डालकर पल्ला झाड़ते हैं। लोगों ने नवनियुक्त उपायुक्त अपराजिता और डीएमसी कपिल कुमार से गुहार लगाई है कि वे स्वयं संज्ञान लेकर इन सड़कों को खाली करवाएं। संवाद
विज्ञापन




सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हटाने की जिम्मेदारी आरटीओ की है। नगरपालिका ने बताया कि जल्द ही आरटीओ को इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा। -जितेंद्र शर्मा, सचिव नगरपालिका, चीका

08kht_35_चीका पटियाला स्टेट हाइवे पर खड़े ट्रक व हुड्डा सेक्टर 4 को जाने वाले रोड़ पर खड़े रेत - फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें