असंध रोड पर अनाज मंडी के पास पलटा हुआ ट्रक।
राजौंद। असंध रोड पर अनाज मंडी के पास रात के समय एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राजौंद थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि हादसे की कोई लिखित सूचना थाने में नहीं आई है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ट्रक को सड़क के किनारे लगाने के दौरान उसकी एक साइड मिट्टी में धंस गई जिससे ट्रक एक तरफ पलट गया।