राजौंद। गांव किच्छाना कुई व नीमवाला के बीच कैथल अंसध मार्ग पर एक ट्रक गड्ढे में पलट गया। इसमें चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए। ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि वह दिल्ली से ट्रक में रद्दी भरकर पटियाला जा रहा था। सोमवार को सुबह चार बजे जब वह गांव नीमवाला निकले तो सामने से अचानक ट्रक आ गया। उसको बचाने के चक्कर में चालक का संतुलन बिगड़ने से ट्रक सडक़ किनारे खड्डे में पलट गया। जिसमें ड्राइवर सतीश कुमार और परिचालन रोहतास बाल बाल बच गए। उसने बताया कि इससे सारा माल भी सडक़ किनारे गड्डे में बिखर गया। इससे बड़ी मशक्कत के बाद क्रेन मंगवा कर ट्रक को उठवाया गया।