फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मिट्टी में पलटा ट्रक, बाइक दबी

Wed, 25 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। शहर के सरकारी अस्पताल के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक सड़क किनारे कच्ची मिट्टी में धंसकर पलट गया। ट्रक के नीचे एक मोटरसाइकिल दब गई, हालांकि गनीमत रही कि ट्रक चालक व दो बाइक सवार बाल-बाल बच गए।

ट्रक चालक कर्म सिंह ने बताया कि वह कैथल से लकड़ी लोड कर भिवानी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह राजौंद के सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा, तो सड़क किनारे कच्ची मिट्टी में ट्रक का एक पहिया धंस गया और ट्रक अचानक पलट गया। इसी दौरान पास खड़ी एक मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे दब गई, जबकि दो बाइक सवार लोग ट्रक को आता देख समय रहते पीछे हट गए और हादसे से बच गए।
विज्ञापन


कर्म सिंह ने बताया कि सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन उस मार्ग पर कहीं भी कोई चेतावनी या संकेत बोर्ड नहीं लगाया गया था। उन्होंने इसे विभाग और ठेकेदार की लापरवाही करार दिया और कहा कि इस कारण न सिर्फ ट्रक को नुकसान पहुंचा बल्कि जान का भी खतरा हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में लकड़ी से भरे ट्रक को नुकसान हुआ है, लेकिन अच्छा रहा कि जान बच गई।
विज्ञापन


बाइक की चपेट में आने से बच्चा घायल

राजौंद। कस्बे में 22 जून को तेज रफ्तार बाइक ने आठ वर्षीय दीपांशु को टक्कर मार दी। पिता रवि ने थाने में बताया कि अज्ञात चालक की लापरवाही से बेटा घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें