कैथल। गांव पट्टी खौत में फ्रांसवाला बस स्टैंड के पास सीमेंट की कड़ी, प्लेट, जाली आदि बनाने वाली दुकान में ट्रक घुस गया। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दुकान में कोई नहीं था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव माघोमाजरी निवासी सतीश कुमार ने शहर थाना में शिकायत दी कि उसकी पाडला रोड पर फ्रांसवाला बस स्टैंड गांव पट्टी खौत के पास जमीन है। वह इस जमीन पर दुकान बनाकर सीमेंट की कड़ी, प्लेट, जाली व पिलर बनाने का कार्य करता है। उसने इस जगह पर सीमेंट की कड़ी व प्लेट बनाने के लिए शेड बना रखा है। 22 जुलाई को सुबह के समय एक ट्रक चालक ने अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए शेड में गाड़ी को ठोंक दिया। और दूसरी दुकानों में भी दरारें आ गई। जांच अधिकारी सनेष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद