फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के भारी भरकम बिल बन रहे लोगों के लिए परेशानी

विज्ञापन
30-कलायत। बिजली के बिलों की शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंची गांव ब्राह्मणीवाला की महिलाएं - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत। भारी भरकम बिजली के बिलों को लेकर गांव ब्राह्मणीवाला की महिलाओं का एक शिष्टमंडल एसडीएम को मिला। शीला, बलविंद्र, कमला, संतोष, गुरमीत, मनोज देवी में एसडीएम सुशील कुमार को बताया कि वे बहुत ही जरूरतमंद तबके से संबंध रखतीं है। उन लोगों के पास एक दो कमरे के छोटे छोटे से मकान हैं। इनमें एक या दो ही पंखे लगे हैं। उन लोगों को इस बार बिजली विभाग ने इतने भारी भरकम बिल थमा दिए, जितना वे लोग एक महीने में कमाते भी नहीं हैं।
विज्ञापन

शीला देवी ने कहा कि उनके घर में केवल एक ही पंखा है और बिल आठ हजार रुपये आया है। मनोज देवी ने कहा कि गांव के अधिकांश लोग खेतों में दिहाड़ी करके परिवार का पेट पाल रहे हैं। सुबह सात बजे तक बच्चों को स्कूल भेज कर वे खेतों में दिहाड़ी के लिए निकलते हैं। तीन बजे तक उनके घर बंद ही रहते हैं। 24 में से उनके घर का पंखा आठ से 10 घंटे तक ही चलता है। और बिजली विभाग ने बिल नौ हजार रुपये का थमा दिया है। इससे पहले उन लोगों का बिजली बिल 500 से लेकर 800 रुपये तक आता रहा है। इस बार के बिल देख कर परेशान हैं। कमला व संतोष देवी ने कहा कि इस समस्या को लेकर वे लोग बिजली विभाग के एसडीओ से मिले थे। वहां उन लोगों की कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी। एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारी को महिलाओं की बात सुनने के बाद समाधान करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें