फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड में आधार कार्ड के लिए परेशानी

Tue, 26 Nov 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए उप तहसील कार्यालय ढांड में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह के समय से ही आधार कार्ड अपडेट करवाने वालों भीड़ जमा हो गई, लेकिन जिस कमरे में आधार कार्ड अपडेट होते है, वहां सुबह से ही ताला लटका हुआ मिला।

आधार कार्ड बनवाने के लिए 45 महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे लाइन में बैठे इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर तक वहां पर कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन


चूहड़माजरा निवासी रूबी ने बताया कि आज तीसरी बार आई हूं, लेकिन आज भी आधार अपडेट नही हो सका। फरल निवासी पिंकी ने बताया कि वह मजदूर लोग हैं। मेहनत मजदूरी करके अपना पालन पोषण कर रहे है। अपने लड़के को साथ लेकर आधार कार्ड के लिए चौथी बार आई है।

आज भी कार्यालय बंद होने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उसने बताया कि बस स्टैंड से कार्यालय लगभग दो किलोमीटर है। यहां पर कोई भी साधन नही आता है। पैदल चलकर आना पड़ता है जब काम ना बने तो चलना ओर भी मुश्किल हो जाता है।

हरप्रीत सिंह ढांड ने बताया कि उसका ढेड़ माह का बच्चा है। अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर आज चौथी बार आया हूं। जब भी आता हूं कभी कंप्यूटर नही चलता तो कभी साइट बंद का बहाना सुनना पड़ता है। आज कार्यालय ही बंद पड़ है। सोनू ढांड का कहना है कि अपने उसके लड़के को स्कूल में आधार कार्ड की जरूरत है। जिसके लिए 7 बार यहां के चक्कर काट चुका हूं। स्कूल से बच्चे की छुट्टी करवानी पड़ती है।

यहां पर आधार कार्ड का काम करने वाला केवल ही व्यक्ति बैठा है। उसके पास हर रोज ज्यादा भीड़ लगी रहती है। हमारा आज तक नंबर ही नही आया है।एडीसी दीपक बाबू लाल कारवा ने बताया कि उप तहसील कार्यालय ढांड में आधार कार्ड अपडेट करने वाला कर्मचारी आज छुट्टी पर है। अगर आधार कार्ड अपडेट करवाने वालों की हर रोज ज्यादा संख्या रहती है तो वहां एक अन्य डेस्क लगवाया जाएगा।
विज्ञापन


कैसे अपडेट करें आधार



आधार अपडेट करने के लिए सबसे पहले माई आधार पोर्टल पर जाएं। फिर ''लॉगिन'' बटन पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड सब्मिट करें और फिर ''ओटीपी भेजे'' बटन पर क्लिक करें। ओटीपी संख्या भरने के बाद ''लॉगिन'' बटन पर क्लिक करें. स्टेप 3: ''डॉक्यूमेंट अपडेट'' बटन पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें