फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जगह से ट्राली, मोटरसाइकिल व ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर चार अलग- अलग स्थानों से ट्राली, मोटरसाइकिल व ट्रांसफार्मर का सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया। पहले मामले में बिजली निगम के एसडीओ योगेश कुमार ने बताया कि 13 मार्च को गांव सेरधा के खेतों से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। दूसरे मामले में सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में गांव संजूमा निवासी अनुराग ने बताया कि 20 मई को 12 बजकर 30 मिनट पर हनुमान वाटिका की पार्किंग से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। तीसरे मामले में सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में प्रवीण कुमार ने बताया कि गणेश मेडिकल स्टोर के सामने से चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। चौथे मामले में सिटी थाना में दी शिकायत में मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश ने बताया कि 21 मई को हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल की आवासीय कॉलोनी से चोर ट्राली चोरी कर ले गए। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें