फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गन्ने की फसल से लदी ट्रॉली में लगाई आग, फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी थाना क्षेत्र के गांव टयोंठा में किसान के गन्ने की फसल से लदी ट्रॉली में आग लगा दी। शिकायतकर्ता रोशन लाल ने गांव के ही रणबीर सिंह पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। आग से उसकी सारी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव टयोंठा निवासी रोशन लाल ने बताया कि उसने मार्च 2026 में अपने पड़ोसी मुकेश कुमार से दो कनाल जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर वर्ष 2025 में रणबीर सिंह ने मुकेश कुमार से ठेके पर लेकर गन्ने की फसल बोई थी। रणबीर एक फसल काट चुका था। इसके बाद रोशन लाल ने रणबीर को गन्ने की फसल की बिजाई का खर्च देकर जमीन और फसल का कब्जा ले लिया था।
उसने अपनी देखरेख में खाद और पानी देकर फसल तैयार की। शिकायतकर्ता के अनुसार, तीन नवंबर को उसने गन्ने की फसल काटकर मिल में ले जाने के लिए ट्रॉली में लोड की थी। इसी दौरान रणबीर सिंह ने जानबूझकर फसल सहित ट्रॉली में आग लगा दी। इससे उसकी पूरी फसल और ट्रॉली जल गई। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर रणबीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें