फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: श्री कपिल मुनि सरोवर पर लगाई जाएगी तिरंगा रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में सांख्य दर्शन प्रवर्तक भगवान कपिल मुनि सरोवर परिसर अब लावारिस पशुओं की चरागाह नहीं बन पाएगा। परिसर में पशुओं के प्रवेश को रोकने के लिए श्री कपिल मुनि धाम मार्ग से सटे धरोहर के संभाग की चारदीवारी का निर्माण करते हुए प्रवेश द्वार लगाया जाएगा। इसके साथ ही दीवार पर तिरंगा रेलिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन

धरोहर के संरक्षण और सुंदरीकरण के लिए कलायत नगर पालिका ने भारतीय पुरातत्व विभाग व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की विकास योजनाओं पर काम शुरू किया है। सात लाख से अधिक के इस बजट से श्री कपिल मुनि धाम की शोभा को चार-चांद लगेंगे। काफी समय से सरोवर का यह क्षेत्र लावारिस पशुओं की शरण स्थली बना था। विश्व पटल पर विख्यात इस धार्मिक स्थल की अपनी बड़ी ऐतिहासिक महत्ता है।
श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटक भ्रमण के लिए श्री कपिल मुनि धाम का रुख करते हैं, लेकिन परिसर की बदहाल स्थिति से हर कोई परेशान था। इसके चलते नगर पालिका ने इस पर संज्ञान लेते हुए विकास योजना को धरातल पर उतारा। कलायत नगर पालिका चेयरपर्सन शशीबाला कौशिक ने बताया कि नगरपालिका ने चारदीवारी निर्माण, लोहे का द्वार, तिरंगा रेलिंग और कुछ दूसरे विकास कार्य पूरे करवाने की योजना पर काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें