फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रायल में दिखाए दांवपेच

Tue, 25 Apr 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम में मंगलवार को संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए (आयु वर्ग 14, 17 व 19) ट्रायल लिया। ट्रायल में पहलवानों ने प्रतियोगिता में चयनिय किए जाने के लिए अपने दांवपेच दिखाए।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि सिविल लाइन थाना के प्रभारी एसएचओ राजेंद्र सिंह रहे। मुख्य अतिथि रामनिवास ने दीप जला कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। ट्रायल में कैथल के तितरम, हिसार के किलोई, दिल्ली के मुंगेशपुर, महेंद्रगढ़ के करार, पानीपत के नौल्था, चुरू के सरदारशहर, रेवाड़ी, सोनीपत के रसूलपुर, पलवल के जाफरपुर कलां, नई दिल्ली के खुंगा कोठी, जींद के घुसकानी, सीकर के पाटन स्थित कुल 14 जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि रामनिवास ने खिलाडिय़ों को उनके जीवन में खेल के महत्व की जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुचिता गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचने मुख्य अतिथि व बाहर से पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य, विद्यालय के विद्यार्थी व बाहर से आए कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें