कैथल। सरकारी कार्यालयों में वीरवार सुबह 11 बजे शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए लघु सचिवालय सहित एसडीएम कार्यालय, तहसीलों, स्कूल, कॉलेजों में सभी कार्य रोककर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया। डीसी प्रीति की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के परिसर में अधिकारी व कर्मचारी लघु सचिवालय प्रांगण में एकत्रित हुए। जहां 11 बजे दमकल विभाग की गाड़ी ने सायरन बजाया। इसके साथ ही दो मिनट का मौन शुरू हुआ। सायरन की आवाज के साथ ही मौन का समापन हुआ। संवाद