फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बलिदानियों की स्मृति में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Thu, 28 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी सितंबर माह शहादत और श्रद्धा का साक्षी बनेगा। भारत-पाक युद्ध 1965 में मातृभूमि के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों की स्मृति में जिले के विभिन्न स्कूलों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित होंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को इन बलिदानियों के त्याग और पराक्रम की प्रेरणा दी जाएगी।

भारत-पाक युद्ध 1965 के वीर सपूतों की शहादत को नमन करने के लिए उनके शहीदी दिवस पर विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिन बलिदानियों के पैतृक गांवों के स्कूल एमआईएस पोर्टल पर उनके नाम से दर्ज हैं, वहां श्रद्धांजलि सभाएं होंगी।
विज्ञापन


यह जानकारी पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की टीमें संबंधित स्कूलों में जाकर बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी। जहां एसोसिएशन की टीमें नहीं पहुंच पाएंगी, वहां स्थानीय पूर्व सैनिक स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर कार्यक्रम संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी 30 अगस्त को विश्वकर्मा धर्मशाला, कलायत (नगर पालिका के पास) में होने वाली ब्लॉक स्तरीय बैठक में दी जाएगी।

बलिदानियों के नाम व तिथियां

n
6 सितंबर : बलिदानी नफे सिंह (बिढान पट्टी बालू), शहीद मूलक सिंह (पोलड थेह)

n
8 सितंबर : बलिदानी मुनीराम (गांव ब्राह्मणी वाला) – स्मारक अनावरण व विशेष कार्यक्रम

n
9 सितंबर : बलिदानी कैप्टन जसविंदर सिंह (पबनावा)

n
10 सितंबर : बलिदानी रामचंद्र (हरसोला)

n
18 सितंबर : बलिदानी हरभजन सिंह (स्योंमाजरा-गुहला)

n
19 सितंबर : बलिदानी हरि चंद (नैना धौंस)

n
20 सितंबर : बलिदानी केहर सिंह (ढांड), बलिदानी गुरदयाल सिंह (जाखौली), बलिदानी सिया राम (राजौंद)

n
22 सितंबर : बलिदानी रामचंद्र (कैलरम), बलिदानी करनैल सिंह (हरिगढ़ किंगण)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें