फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व विस स्पीकर की पत्नी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Tue, 12 Mar 2024 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। पूर्व विधानसभा स्पीकर स्व: चौ. ईश्वर सिंह की धर्मपत्नी स्व: कमला देवी की 13वीं पुण्यतिथि पर समाधि स्थल बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल में हवन हुआ।
विज्ञापन

स्व. कमला देवी के पुत्र पूर्व विधायक तेजवीर सिंह सहित आसपास के व्यक्तियों ने हवन में आहुतियां डाल श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर तेजवीर सिंह ने कहा कि माता कमला देवी सात्विक विचारों एवं उदार मन की थीं। उन्होंने समाज एवं परिवार के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने पूर्व स्पीकर स्व: ईश्वर सिंह के समाज सेवा एवं राजनीतिक जीवन में अपना अविस्मरणीय योगदान देकर परिवार व लोगों की सेवा की। हमेशा गरीबों की सेवा करके अपने जीवन में अथक मेहनत की। निश्चित ही हमारे परिवार को आगे बढ़ाने में जो योगदान उनका है वह शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


उनके समर्पण, त्याग व वात्सल्य को बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। स्व: ईश्वर सिंह को विधानसभा तक पहुंचाने में विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर नरेश आढ़ती, कर्ण सिंह, अनिल कुमार नंबरदार, मलखान सिंह, मा.पृथ्वी सिंह, ईश्वर सिंह बट्टी, सुल्तान सिंह, बाबूराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें