फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहीद नरेंद्र सिंधु की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। शहीद लांस नायक नरेंद्र सिंधु शौर्य चक्र की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को गांव रोहेड़ा में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि सुबह नौ बजे किठाना रोड स्थित रोहेड़ा बस अड्डे पर शहीद स्मारक पर प्रशासनिक व सैनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों और ग्रामीणों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा में शहीद की प्रतिमा का अनावरण होगा। लोकगायक फौजी कर्मवीर और बलवान फौजी देशभक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। समारोह में हजारों ग्रामीणों व विद्यार्थियों के पहुंचने की संभावना है। इस दौरान पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों के लिए भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें