संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं के तहत महिला एवं पुरुष ओपन कैटेगरी में 23 खेलों के ट्रायल का आयोजन सात से 10 जून तक विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी देवेंद्र कुमार ने दी है।
उन्होंने वीरवार को प्रशिक्षकों के साथ इस संबंध में बैठक भी की। इसमें उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और रिहायशी प्रमाण पत्र लेकर आना
जरूरी है।
जिला खेल अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि छोटू राम इंडोर स्टेडियम में 10 जून को सुबह 10 बजे बैडमिंटन, सात जून को शाम चार बजे लड़कों एवं आठ जून को लड़कियों के लिए बॉस्केटबॉल, नौ जून को सुबह नौ बजे क्याकिंग एंड क्नोईंग, 10 जून को सुबह नौ बजे फैसिंग, 10 बजे जुड्डो, नौ जून को सुबह नौ बजे रोविंग, 10 जून को सुबह नौ बजे कुश्ती, 8 जून को शमा चार बजे लड़कियों व नौ जून को लड़कों के लिए हैंडबॉल व नौ जून को सुबह नौ बजे ताइक्वांडों के ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंेने बताया कि डीएवी कॉलेज चीका में आठ जून को सुबह सात बजे आर्चरी, शाम चार बजे एथलेटिक व सात जून को शाम चार बजे भारतोलन खेलों का आयोजन किया जाएगा। कहा कि आरकेएसडी कॉलेज कैथल में 10 जून को सुबह नौ बजे बॉक्सिंग और नौ व 10 जून को सुबह नौ बजे शूटिंग का आयोजन किया जाएगा। पबनावा में आठ जून को शाम चार बजे साइकलिंग, इंडोर स्टेडियम पूंडरी में आठ जून को सुबह सात बजे और सायं पांच फुटबॉल और आठ जून को दोपहर बाद तीन बजे वॉलीबॉल का ट्रायल होगा।
इसी प्रकार गुरुकुल तक्षशिला रसीना में आठ जून को दोपहर बाद 3 बजे जिम्नास्टिक, हॉकी अकेडमी हॉबड़ी में 7 जून को सुबह 7 बजे हॉकी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में 8 जून को सायं 4 बजे कबड्डी, डीएवी पुलिस लाईन कैथल में 10 जून को सुबह 9 बजे लॉन टेनिस, शेमरॉक स्कूल कैथल में 8 जून को सुबह 8 बजे स्वीमिंग, 10 जून को सुबह 10 बजे इनफाईनाइट टेबल टेनिस अकेडमी ऋषि नगर कैथल में टेबल टेनिस का आयोजन किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षक सचिन कुमार, प्रशिक्षक सतनाम सिंह, प्रशिक्षक राजेश कुमार, प्रशिक्षक गुरमीत सिंह, प्रशिक्षक शैलेश सिरोही, प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, प्रशिक्षक अनिल शर्मा, प्रशिक्षक राजकुमार, प्रशिक्षिका गीता कुमारी, प्रशिक्षिका ऊषा, प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप, चेतन शर्मा व प्रशिक्षिका सपना कुमारी, प्रशिक्षक रोहताश, सुंदर व सुरेंद्र कुमार, प्रशिक्षक अनिल शर्मा, प्रशिक्षक प्रशांत राय, प्रशिक्षिका कुमारी रीटा रानी, प्रशिक्षक विजय कुमार, प्रशिक्षक कर्मवीर, प्रशिक्षक राजेश कुमार, प्रशिक्षिका पिंकी देवी व गुरमेल कौर को उनके खेल के हिसाब से प्रभारियों की जिम्मेदारी दी गई है।