फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबड्डी के लिए गुलियाना में 15-16 को होगा ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव गुलियाना में कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 15 व 16 जनवरी को लड़कों की लड़कियों का ट्रायल लिया जाएगा। यह जानकारी जिला कबड्डी के महासचिव नरेंद्र ढांडा व प्रधान मास्टर धज्जे सिंह ने दी।
विज्ञापन

ढांडा ने बताया कि जूनियर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की आयु एक फरवरी 2003 के बाद की होनी चाहिए। बालक वर्ग में वजन 75 किलो भार व बालिका वर्ग में वजन 65 किलोभार से कम होना चाहिए। सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियो की आयु एक मार्च 2007 के बाद की होनी चाहिए। बालक एवं बालिका वर्ग में वजन 55 किलोभार से कम होना चाहिए।
15 जनवरी को बालिका वर्ग में जूनियर व सब जूनियर की प्रतियोगिता का ट्रायल और 16 जनवरी को बालक वर्ग में जूनियर व सब जूनियर की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र व चार पासपोर्ट साइन फोटो अवश्य साथ लाए। जिला कबड्डी संघ के कोषाधक्ष ईश्वर ढांडा ने बताया कि यहां से चयनित खिलाड़ी 21 व 22 जनवरी को जिला फरीदाबाद के खेड़ी कलां में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें