कैथल। हरियाणा क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित की जाने वाली अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आठ मई से ट्रायल की शुरुआत की जाएगी। अंडर-19 के लिए आठ और अंडर-16 के लिए 12 मई को इंडस पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान में ट्रायल लिया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा क्रिकेट संघ के सदस्य एवं कैथल जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजय गोयल ने दी है।
उन्होंने बताया कि अंडर-16 की टीम के लिए खिलाड़ी का जन्म एक सितंबर 2008 से 31 अगस्त 2010 के बीच का होना चाहिए। इसी प्रकार अंडर 19 के लिए जन्म एक सितंबर 2005 या उसके बाद का होना चाहिए। सभी खिलाड़ियों के लिए सफेद वर्दी में आना अनिवार्य होगा।