फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार विद्यालयों में हुआ पौधरोपण

विज्ञापन
स्कूल परिसर में पौधरोपण करते हुए विधायक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विधायक सतपाल जांबा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धेरडू, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ी साकरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साकरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल में विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। जांबा ने कहा कि पौधरोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान ने पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई चेतना जगाई है। विधानसभा का संकल्प प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रत्येक गांव को ग्रीन विलेज के रूप में विकसित करना है। इसके लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

स्कूल परिसर में पौधरोपण करते हुए विधायक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें