सीवन। श्री गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में नगर के गुरुद्वारा श्री दशमेश सिंह सभा सीवन में पौधा रोपण किया। नगर के समाजसेवी अभिषेक मेहता ने अपने साथियों के साथ गुरुद्वारा में पौधा रोपण किया। इस अवसर पर प्रधान तेजिन्द्र सिंह धामी ने कहा कि पौधा रोपण करके हम किसी पर अहसान नहीं कर रहे हैं। पेड़ों को काटा भी हमने ही है और अब लगाना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। इस अवसर पर गुरुद्वारा में छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर बलकार सिंह, जसवीर सिंह, सुबा सिंह, जगदेव सिंह व अन्य मौजूद रहे। संवाद
शहीदी दिवस पर लगाई छबील
गुहला-चीका। सिखों के पांचवें गुरु श्री अर्जन देव के शहीदी दिवस को समर्पित गांव रत्ताखेड़ा घड़ाम के नौजवानों ने छबील लगाई। गुरुद्वारा के ग्रंथी अमृतपाल सिंह ने बताया कि शहीदों के श्री गुरु अर्जुन देव के ऊपर गर्म रेत डाली गई थी, लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि श्री गुरु अर्जुन देव पहले शहीद थे। गांव के गुरुद्वारा में शहीदी दिवस के मौके पर सहज पाठ साहब का भोग डाला गया। इस अवसर पर अमृत कौड़ा, सुरजीत नागपाल, रणजीत जोशन, गुरमन सिंह, अवतार जोसन, अनमोल, अमरीक और अन्य मौजूद रहे। संवाद