श्रद्धालुओं को पौधे वितरित करते हुए महिला समाज सुधार समिति की सदस्य। विज्ञप्ति
- फोटो : -एटा रोड पर कार में लगी आग को बुझाता फायर कर्मी। स्रोत फायर ब्रिगेड
कैथल। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से महिला समाज सुधार समिति की ओर से साईं बाबा मंदिर परिसर में पौधरोपण व वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति सदस्यों ने मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और श्रद्धालुओं को 200 पौधे नि:शुल्क वितरित किए। समिति पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपने घरों और आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधरोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी सभी की जिम्मेदारी है। समिति की प्रधान शर्मिला शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है। प्रत्येक व्यक्ति यदि हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है। कार्यक्रम में उमा खरबंदा, रंजू मरवाह, ममता गुप्ता सहित समिति की अन्य सदस्य भी मौजूद रहीं।
श्रद्धालुओं को पौधे वितरित करते हुए महिला समाज सुधार समिति की सदस्य। विज्ञप्ति- फोटो : -एटा रोड पर कार में लगी आग को बुझाता फायर कर्मी। स्रोत फायर ब्रिगेड