फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बीमारियों का होम्योपैथिक से इलाज संभव ः डॉ. प्रतिभा

Thu, 11 Apr 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आयुष विंग जिला नागरिक अस्पताल कैथल में होम्योपैथी पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया की अध्यक्षता में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि इससे सभी बीमारियों का इलाज संभव है।

आयुष विंग, जिला नागरिक अस्पताल कैथल के सभी होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. सुनील अरोडा, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गिल, पंचकर्मा विशेषज्ञ डॉ. सुनील शर्मा, योग विशेषज्ञ होशियार सिंह, होम्यो औषधाकारक राजेश, आयु राहुल औषधाकारक, संदीप, अंजु, सीमा, विनय कुमार व विनोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति आयुष की सबसे नवीन चिकित्सा पद्धति है। इसमें अनेक प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाता है, जिसमें बच्चों के रोग, चर्मरोग, बुजुर्गों के रोग स्त्री रोग, एलर्जी इत्यादि मुख्यत: हैं। यह एक सरल, सुरक्षित कोमल, अनुकूल, स्थायी, प्रभावी, हानि रहित चिकित्सा पद्धति है, जो रोग को पूर्ण रूप से ठीक करती है।
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल कैथल, सीएचसी गुहला, सीएचसी कलायत, सीएचसी कौल, सीएचसी सीवन व पीएचसी देवबन में होम्योपैथिक औषधियों से रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें