फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुरुग्राम रैली की तैयारियों के लिए परिवहन कर्मचारियों ने की बैठक

विज्ञापन
बैठक करते हुए कर्मचारी।
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ (पंजीकरण संख्या 1342), संबंधित भारतीय मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारियों ने भाग लिया और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य विषय आगामी 26 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम के देवी लाल स्टेडियम में भारतीय मजदूर संघ की ओर से आयोजित की जाने वाली विशाल रैली की तैयारियों की समीक्षा करना रहा। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान संजीव बात्ता, जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा और प्रदेश परिवहन महामंत्री धर्मेंद्र कुमार सीवन विशेष रूप से मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा और उनकी आवाज सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए संगठन की एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में कैथल डिपो के कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में गुरुग्राम पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की गई।

बैठक करते हुए कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें