फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हंसुमाजरा गांव से ट्रांसफार्मर चुराया

Wed, 10 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हंसुमाजरा गांव से चोर हजारों रुपये का ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। बिजली निगम गुहला के उपमंडल अभियंता राहुल यादव ने गुहला थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर तीन सितंबर को गांव हंसू माजरा के ज्ञान सिंह के खेतों में रखा ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। चुराए गए ट्रांसफार्मर की कीमत 82800 बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसी प्रकार से दूसरे मामले में बिजली निगम कैथल के उपमंडल अभियंता अमनदीप ने आरोप लगाया है कि कर 30 अगस्त को पट्टी खोट कैथल के कृष्ण के खेतों में रखा ट्रांसफार्मर चुरा कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाददुकान से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन

कैथल। कलायत खंड के गांव बालू से चोर एक दुकान का ताला तोड़कर वहां पर करीब 40 हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए। गांव बालू निवासी बलिंदर ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने गांव में मिठाई की दुकान करता है। आरोप है कि चोर पांच सितंबर की रात को दुकान का ताला तोड़कर उसकी दुकान में घुसे और वहां पर रखे 40 हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए। सब इंस्पेक्टर रवि ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें