फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करने वाला काबू

Sun, 20 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। थाना कलायत पुलिस ने बात्ता गांव में खेत के ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई मंजीत सिंह की टीम ने जांच करते हुए आरोपी अजायब सिंह निवासी अर्जुन नगर, कैथल को काबू किया। बात्ता निवासी अजय की शिकायत के अनुसार, वह गांव के ही मोनू का खेत ठेके पर लेकर खेती कर रहा है। 17 जुलाई की रात करीब 2:30 बजे जब वह खेत में पानी लगा रहा था, तो देखा कि एक गाड़ी ट्रांसफार्मर के पास खड़ी थी और एक व्यक्ति पाइप लगाकर ट्रांसफार्मर का तेल निकाल रहा था। शोर सुनकर आरोपी प्लास्टिक कैनी समेत गाड़ी में बैठकर भाग निकला।  पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व कैनी में भरा चोरीशुदा चार लीटर ट्रांसफार्मर तेल बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें