फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाई में ट्रांसफार्मर का सामान चुराया

Sun, 02 Feb 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पाई। पाई गांव में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसे में चोर आए दिन किसानों के खेत से ट्रांसफार्मर वह बोरवेल की तार चोरी कर रहे हैं। चोरों को पुलिस का भी कोई भय नहीं पहले भी चोरी की ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। बीते दिन भी चोर पाई निवासी किसान हवा सिंह के खेत से ट्रांसफार्मर का कीमती सामान चुराकर ले गए। सुबह जब किसान खेत में गया तो गेहूं में ट्रांसफार्मर का सामान बिखरा हुआ मिला था। आए दिन ऐसी घटनाओं से किसान भी काफी परेशान हो चुके हैं। किसानों ने प्रशासन व मौजूदा विधायक से चोरी की घटनाओं पर लगाम लगवाने की गुहार लगाई है, ताकि चोरी की घटनाएं न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें